Follow us on

उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित आरएस एमपी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी

वाराणसी — उदय प्रताप कॉलेज परिसर स्थित आरएस एमपी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजि स्वच्छता खेलोत्सव-2026 के अन्तर्गत दूसरे दिन एमबीए और एमसीए के छात्रों के बीच 12-12 ओवरों का क्रिकेट मैच खेला गया।एमबीए के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को तीन विकेट से जीत लिया।टास जीतकर एमबीए के कप्तान अभिषेक सिंह ने फिल्डिंग का चुनाव किया।एमसीए के खिलाड़ियों ने 12 ओवरों में 111 रन का लक्ष्य दिया।जिसे एमबीए के खिलाड़ियों ने पांच विकेट शेष रहते जीत हासिल कर लिया।प्लेयर आफ दी मैच का खिताब एमबीए के कौस्तुभ सिंह ने जीता।बेस्ट बैटर सौरभ सिंह तथा बेस्ट बालर गौरव राय रहे।एमसीए के कप्तान अभय यादव ने भी बेहतर खेल प्रदर्शन किया।अम्पायर की भूमिका में बृजेश यादव,रतन सिंह,एवं डा.शैलेन्द्र तिवारी रहे।इसके पहले मुख्य अतिथि इण्डियन बैंक के ब्रांच मैनेजर विकास कुमार, विशिष्ट अतिथि मेजर डा. अरविंद सिंह, प्रो .सुबोध सिंह, सत्येन्द्र बहादुर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।आरएसएमटी के निदेशक अमन‌ गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरण किया और खेलोत्सव को जीवन का एक अहम हिस्सा बताया।सफाई कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. सुबोध सिंह ने सभी छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए खेलोत्सव के महत्व को विस्तार से बताया और संस्था को साफ सुथरा और प्लास्टिक मुक्त रखने का संकल्प लिया गया।डा.मेजर अरविन्द कुमार सिंह ने यूपी कालेज के एतिहासिक मैदान के बारे छात्रों को बताया और खेलों के माध्यम से अनुशासन पर जोर दिया।कैरम के खिलाड़ियों सुधांशु,देवेन्द्र,हर्ष जिया, शिवाली, नैन्सी एवं आयुषी सिंह को भी पुरस्कृत किया गया।सतेन्द्र बहादुर सिंह ने फुटबाल के खेल का उदाहरण देते हुए जीवन में एक दूसरे का सहयोग करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने को कहा।संयोजक के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय मास्टर्स अथलीट अनुराग सिंह ने स्वच्छता खेलोत्सव का उद्देश्य बताते हुए सभी अतिथियों खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों सहित सफाईकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights