Follow us on

उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पैदल गश्त किया गया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट 

जमानियां। रमजान, ईद और होली जैसे आगामी त्यौहारों के मद्देनजरशांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस कर्मियों के साथ कस्बा बाजार में पैदल गश्त किया। इसका उद्देश्य संवेदनशील नगर कस्बा बाजार में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। बताया जाता है। की आगामी त्यौहारों (रमजान , ईद ,होली) के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना। एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया (SDM) और क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर पुलिस मय पुलिस कर्मियों के साथ नेतृत्व नगर कस्बा में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त किया। उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया ने बताया कि यह कार्यवाही सुनिश्चित करती है। कि सभी समुदाय अपने त्यौहार बिना किसी डर या व्यवधान के मना सकें। उन्होंने कहा कि रमजान, ईद, और होली जैसे आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। ज्योति चौरसिया ने बताया कि आगामी त्यौहारों (रमजान, ईद, होली) के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है। उक्त पैदल गश्त में दीपक मिश्रा, अश्वनी प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, आलोक तिवारी, मुकुल मिश्रा, आयुष कुमार, रतन सरोज, अनूप राय आदि सहित दर्जन भर पुलिस कर्मी पैदल गश्त में शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x