सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। बीआरसी परिसर से बुधवार एक्सपोजर विजिट बस को हरी झंडी दिखा कर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने किया रवाना। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत हेतिमपुर के अध्यनरत कक्षा 7 से 8 के विद्यार्थियों को एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट बनारस के लिए रवाना बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर शिक्षक अरविंदर सिंह ने कहा कि एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ ही दूसरे राज्यों की विभिन्नताओं संस्कृति, इतिहास, भाषा, उपलब्धियां आदि से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी देना है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यार्थियों के लिए बनारस एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की छात्र छात्राओं को शैक्षिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट पर रवाना हुए। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि बीआरसी मैदान से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं के ज्ञान और अनुभव का विस्तार के छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के भ्रमण द्वारा अनुभव प्रदान करना है। उक्त मौके पर अरुण पांडेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।