Follow us on

एचपी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी 2500,3000 हजार में ब्लैक की जा रही है

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। एचपी गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए कालाबाजारी कर रहे है। एचपी गैस एजेंसी के माध्यम गोदाम पर या फिर सिलेंडर बेचने वाले दुकानदार सरेआम उपभोक्ताओं को 2500 से 3000 हजार रूपये मे बेच रहे है। कालाबाजारी करने वाले एक गैस एजेंसी के खिलाफ व अन्य गैस सिलेंडर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, अमन खान गांधी, वीरेंद्र कुमार, एडवोकेट इमरान नियाजी, बृजेश जायसवाल, इस्लाम राईन, सतीश जायसवाल, मुश्ताक राईन सहित आदि उपभोक्ताओं का कहना रहा कि स्टाक पर कंट्रोल का फायदा उठाकर एचपी गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग सरेआम किया जा रहा है। नियमानुसार होम डिलेवरी नहीं होने के कारण सिलेंडर की कमी को दिखाकर कालाबाजारी अधिक मूल्यों पर किया जाने लगा है। इसके बाद भी विभागीय स्तर पर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ विशेष टीम बनाकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि एचपी गैस गोदाम कसेरा पोखरा से गैस सिलेंडर 2500 से 3000 हजार रुपए में सरेआम बेची जा रही है। मजबूर उपभोक्ताओं को खरीदना पड़ रहा है। अगर होम डिलेवरी शुरू हो जाए तो सिलेंडर की समस्याएं खत्म हो जाए। लेकिन अवैध कमाई के लालच में दुकानदारों के साथ गैस पहुंचाने वालों से लेकर गोदाम पर मालिक द्वारा अधिक मूल्यों पर सिलेंडर की सप्लाई कर रहे है। वीरेंद्र कुमार, अमन खान गांधी, इमरान नियाजी ने कहा कि एसडीएम जमानियां अन्य विभाग के साथ अभियान चलाकर छापामारी करें। तो एचपी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लग सकती है। एचपी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एजेंसी मालिक के साथ अन्य दुकानदार कर रहे है। मुनाफा कमाने के लिए खुले बाजार में अधिक कीमतों पर उपभोक्ताओं को बेच रहे हैं। इस संबंध में एजेंसी संचालक मुनींद्र ने बताया कि अधिक मूल्य पर बेचने की शिकायत मुझे कोई जानकारी नहीं है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x