एटा में ईंटों के खरंजा निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ठेकेदार पर ग्रामीणों को धमकाने का मामल
एटा ,जिले के सकीट ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गुमानपुर (पंचायत मिर्जापुरसई) में जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे ईंटों के खरंजा (सड़क) निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत सबसे घटिया किस्म की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है तथा ईंटों के बीच अत्यधिक अंतराल (गैप) रखकर सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस घटिया निर्माण सामग्री और ईंटों के बीच अत्यधिक गैप का विरोध किया तो ठेकेदार ने न सिर्फ उनकी सुनवाई की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उन्हें कार्य का विरोध करने पर गांव में खरंजा न बनने देने की भी बात कही।
इस संबंध में ग्रामीणों ने 6 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी एटा को एक प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिसके निस्तारण की बात कही गई थी। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत से क्षुब्ध ठेकेदार अब स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। ग्रामीणों को बार-बार धमकाया जा रहा है और उन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने खरंजा पर लगी पटिया तोड़ दी है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन देने वालों में भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा के जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी और संगठन सचिव नितिन तिवारी शामिल थे। श्री तिवारी ने आरोप लगाया कि वे इस मामले में ठेकेदार की शिकायत करने वालों में से एक हैं और उन्हें रीजोर थाना पुलिस द्वारा लगातार मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।
प्रार्थी नितिन तिवारी (पुत्र योगेन्द्र तिवारी) ने बताया कि उनके अलावा ग्राम गुमानपुर के कई अन्य निवासी भी इस अनियमितता से प्रभावित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करते हुए ग्रामीणों को जानमाल की सुरक्षा प्रदान करने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि यह पूरा मामला अब जिला प्रशासन से होते हुए राज्य सरकार के संज्ञान में लाया गया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा और उन्हें न्याय दिलाएगा।
ज्ञापन देने वालो मैं निशकांत शर्मा राष्ट्रीय चेयरमेंन भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल भारत, सचिन गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल भारत ,रोहित कुमार प्रदेश सचिव भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल उत्तर प्रदेश, अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश ,नितिन तिवारी जिला संगठन सचिव एटा उत्तर प्रदेश, रामनरेश यादव जिला उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश ,प्रांशु तिवारी जिला उपाध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश, कृष्ण कुमार पाठक जिला सचिव भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश ,दयानंद यादव ब्लॉक अध्यक्ष सकीट भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश, मोहम्मद इस्लाम खान शहर अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल एटा उत्तर प्रदेश,जितेन्द्र राजपूत,पंकज गौतम,रामरतन बाल्मीकि,अमन,धीरज कुमार,अंकित शर्मा,महेश चंद्र,रिंकू राजपूत,संगम तिवारी,अजय तिवारी, शीलेश तिवारी,रमेश कुमार,अनुज कुमार,शेखर कुमार,रूप किशोर ,प्रेम कुमार,मुनेश कुमार आदि।