Follow us on

एडवोकेट की अध्यक्षता में बाबा साहब का 70वॉ          परिनिर्माण दिवस मनाया गया खड़े प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों, सम्मान और समता की ऐसी अटूट नींव रखी

Share this post:

सोनभद्र 6 दिसंबर 2025 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बाबा साहब का 70वा परिनिर्माण दिवस मनाया गया ! अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा डॉ बीआर अंबेडकर ने अपने अदम्य संघर्ष, अटूट संकल्प और दूरदर्शी विचारों से सदियों से वंचित दबे-कुचले, शोषित-पिछड़े वर्गों, महिलाओं एवं बॉर्डर है नेपाल का बॉर्डर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों, सम्मान और समता की ऐसी अटूट नींव रखी, जिसने भारत को एक आधुनिक, न्यायपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्र निर्माण की दिशा दी।महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने नए और आधुनिक भारत की वह आधारशिला रखी, जहाँ समानता, सभी प्रकार की अवसर की समानता, स्वतंत्रता का अधिकार, बंधुत्व की भावना और सामाजिक समरसता केवल आदर्श नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण का अनिवार्य मूल्य बन सके।वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश यादव एडवोकेट ने कहा कि बाबा साहब का चिंतन, समाज सुधार की उनकी दृष्टि और न्याय के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को एक समतामूलक, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करती रहेगी।परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर रियाज खान, कामता प्रसाद यादव, टीटू गुप्ता, राम गुल्ली यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार राव,नवीन पाण्डेय, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार, शाहनवाज आलम खान, प्रदीप कुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे! ब्यूरो चीफ रूपाली सिंह की रिपोर्ट सोनभद्र 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x