रिपोर्ट सलीम मंसूरीजमानियां। दिलदारनगर पांडेय मोड़ के पास शनिवार की शाम को पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह उपनिरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली जमानियां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख पांडेय मोड़ चौराहों पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा चलाए जाने वाले इन अभियानों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं। चेकिंग का उद्देश्य क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखना, अवैध हथियारों या तस्करी पर रोक लगाना और यातायात नियमों का पालन कराना। जांच अभियान में दोपहिया वाहनों पर हेलमेट न पहनना, तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग), बिना नंबर प्लेट या दोषपूर्ण नंबर प्लेट, सीट बेल्ट और गाड़ी के वैध कागजात (आरसी, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस) की सघन जांच की जाती है। इसके लिए कोतवाली पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई किया गया। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का ऑनलाइन (ई-चालान) काटने कि कार्यवाही की गई। जागरूकता: के लिए चेकिंग के साथ–साथ पुलिस टीम चालकों को सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत और सीख भी देती है दिलदारनगर पांडेय मोड़ के पास शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कागजात-हेलमेट और नंबर प्लेट के साथ नियम तोड़ने वालों के काटे चालान काटी गई। इस दौरान दीपक मिश्रा सहित आदि मय पुलिस कर्मी शामिल रहे।