Follow us on

एलपीजी गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरुद्ध आप कार्यकर्ताओं का मुख्यालय पर हल्लाबोल 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी — आम आदमी पार्टी जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ती महंगाई व वर्तमान समय में एलपीजी गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड रुपए का वार्षिक नुकसान हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों, ईरान पर हमलो और निर्दोष स्कूली बच्चों की मौत जैसे मामलों पर केंद्र सरकार की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। साथ ही गैस क्षेत्र में कुछ निजी कंपनियां विशेषकर अडानी समूह को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों के कारण गैस की कीमतों में कई जगह तीन गुना तक वृद्धि होने का मामला भी सामने आया है। जिसका सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।जिसे आप पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और पारदर्शी नीति लागू करने, गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी देने आदि की मांग किया। धरना प्रदर्शन के अन्त में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित जिला अधिकारी प्रतिनिधि कचहरी चौकी इंचार्ज यमुना तिवारी को सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में अब्दुल्ला खान, घनश्याम पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी, गुलाब सिंह राठौड़, पल्लवी वर्मा, शारदा टंडन, डा. अहिल्या, मोहिनी महेन्द्रू, आर के उपाध्याय, विनोद जायसवाल, सरोज शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, राहुल द्विवेदी, चेत सिंह, राजेश कुमार, सतीश पटेल, कान्ता प्रसाद, अरविंद यादव, जय किशन पटेल, गुलाब प्रजापति, मोहम्मद कुद्दूस, दीपक यादव, श्याम सुंदर पटेल, विनोद विश्वकर्मा, निलेश सिंह, विनोद कुशवाहा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x