Follow us on

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन, नृत्य एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र

Share this post:

जमानिया सलीम मंसूरी की रिपोर्ट.                                  सितंबर4/ 2026एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल, बरुईन जमानियां में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा पूरे विद्यालय में कृष्णमय वातावरण देखने को मिला।

 

कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे और अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही मटकी फोड़ कार्यक्रम ने समारोह में विशेष उत्साह और उमंग भर दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रमोद कुमार चौबे, BM, UBI तथा श्री विजय श्याम पांडेय, जमानियां स्टेशन, गाजीपुर उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के डायरेक्टर श्री रणविजय सिंह जी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की और उनके इस प्रकार के सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ए.के. शर्मा ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जय प्रकाश चौरसिया, शिवानी एवं स्वस्तिका सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह का समापन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x