जमानियां। कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम को पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय पुलिस कर्मियों के संग एन एच 24 सड़क से लेकर स्टेशन बाजार, कस्बा बाजार में व्यापक पैदल गश्त की गई। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने पैदल गश्त के दौरान बताया कि स्टेशन बाजार से लेकर नगर कस्बा बाजार, बैंक, व्यापारिक प्रतिष्ठान, भीड़भाड़ वाले चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने पुलिस टीम को सक्रियता, संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गश्त नियमित रूप से जारी रहेगी। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद स्थापित किया। और उनकी समस्याएं सुनीं एवं उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल और तत्परता की सराहना किया। जिससे क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई। पुलिस बल ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी। उक्त मौके पर रतन कुमार सरोज के अलावा मय पुलिस कर्मी गश्त में शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया