Follow us on

एसपी जीनियस स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल,लगाया आकर्षक विज्ञान प्रदर्शनी 

Share this post:

वाराणसी– आराजी लाइन विकासखण्ड के पयागपुर मातलदेई स्थित श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज मे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अरविन्द पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया गया। विद्यालय के प्रबन्धक बिमला प्रसाद व सचिव इंजिनियर प्रकाश सिंह द्वारा अतिथियों का अंगस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा बच्चों द्वारा लगाए गए ज्ञानवर्धक विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की तारीफ की और कार्यक्रम की सराहना किया गया। इस मौके पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जिसे देखकर अतिथिगण भावुक हो गए। इस कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक छात्राएं एवं अभिभावगण उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x