एसीपी विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 24 घंटे में मोबाइल चोर गिरफ्तार

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट *                      वाराणसी* पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत, *एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह* के कुशल निर्देशन में कोतवाली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोबाइल चोरी की घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने हरिश्चंद्र पार्क स्थित पोखरे के पास से अभियुक्त धीरज गुप्ता (25 वर्ष) को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ‘वीवो V23e 5G’ मोबाइल बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल मैदागिन क्षेत्र से चुराया था और उसे बेचने की फिराक में था

एसीपी विजय प्रताप सिंह के कड़े पर्यवेक्षण और कुशल रणनीति के कारण ही पुलिस टीम इतनी त्वरित कार्रवाई करने में सफल रही। इस टीम में उप-निरीक्षक हिमांशु कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष राय और कांस्टेबल सूरज भारती शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।

Leave a Comment