सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। एस आर एन एस एस पब्लिक स्कूल बरूईन
के विद्यार्थियों ने CBSE 12वीं परीक्षा में लहराया सफलता का परचम। बरुईन,के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है। कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम इस वर्ष के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के रूप में सामने आया है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है। प्रथम स्थान: सुकन्या कुमारी 85% द्वितीय स्थान: अंकित कुमार यादव 82% तृतीय स्थान: सौरभ कुमार 80% रहे। इस दौरानविद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक रणविजय सिंह सचिव मनीष तिवारी एवं प्रधानाचार्य नदीम खान ने कहा कि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल जीवन की शुभकामनाएँ दीं।