कछवां में अफीम की खेती का भंडाफोड़ तीन को लिया हिरासत मे

राम तीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट

कछवां थाना क्षेत्र के गोधना गांव में अवैध अफीम की खेती करने का मामला प्रकाश में आया जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 200 स्क्वायर फीट क्षेत्र में की जा रही अफीम की फसल को नष्ट कराकर जब्त कर लिया गया इस दौरान मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया नायब तहसीलदार नगीना सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर राजस्व व पुलिस टीम ने गोधना गांव में छापा मार कर कार्रवाई किया मौके पर करीब 200 स्क्वायर फीट क्षेत्र में अफीम की फसल खेत में पाई गई टीम ने खेत से हरे व सूखे पौधों सहित कुल लगभग 40 किलो अफीम का पौधा जब्त किया कछवां थाना अध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x