Follow us on

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Share this post:

जमानियां रिपोर्ट सलीम मंसूरी। कस्बा बाजार में पूजा सामग्री की दुकानें सजी। बताया जाता है। कि सुहाग की लंबी उम्र और मनचाहे वर की कामना का पर्व हरितालिका तीज सोमवार को मनाया जा रहा है। उद्धव पांडेय ने बताया कि व्रत की पूजा के लिए सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक का समय शुभ रहेगा। सोमवार यानि 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत, उन्होंने बताया कि मान्यता है। कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। तभी से हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं। माता पार्वती का शृंगार कर उन्हें सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है। इस दौरान व्रत कथा सुनी जाती है। शाम को प्रदोष काल में भी शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x