दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी। कमच्छा क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिहार नंबर की एक थार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन सवार लोग कथित रूप से शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।
घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Post Views: 8