Follow us on

कर्मचारियों के वेतन कटौती, ईपीएफ,ईएसआईसी एवं नियमित कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान हेतु संगठन द्वारा अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण,खलीलाबाद से द्वीपक्षीय वार्ता 

Share this post:

वाराणसी कर्मचारीयो के वेतन कटौती, ईपीएफ,ईएसआईसी एवं नियमित कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान हेतु संगठन द्वारा अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण,खलीलाबाद से द्वीपक्षीय वार्ता विद्युत मजदूर संगठन एवम विद्युत संविदा मजदूर संगठन, सन्त कबीरनगर द्वारा आज दिनांक 19.12.2025 को अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड खलीलाबाद से नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के लम्बित समस्याओं के संदर्भ में द्विपक्षीय वार्ता किया गया।।संगठन के ओर से श्री विनोद श्रीवास्तव, वेद प्रकाश राय,  नन्दन,डी0पी0 मौर्या, सतीश यादव,ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद मौर्या,आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।संगठन के *पूर्वांचल महामंत्री श्री वेद प्रकाश राय ने कहा कि फर्म और उनके सुपरवाइजर द्वारा आए दिन संविदा कर्मचारियों के वेतन में 1 से 2 दिन की कटौती कर लिया जा रहा है एवं फर्म द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से संविदा कर्मचारियों से श्रम नियमों का उल्लंघन करते हुए कर्मचारियों से पूरे माह कार्य* कराया जा रहा है।।संगठन के *प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन करता है कि बस्ती, संतकबीरनगर जिले के अन्तर्गत विभिन्न उपकेंद्रों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों की अनर्गल की जा रही छटनी को तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की अपील करते हुए प्रभावी हस्तक्षेप का निवेदन किया है*।।संगठन के श्री विजय नन्दन, जिला अध्यक्ष* ने बताया कि *संविदा कर्मचारियों द्वारा पूर्ण माह की हाजिरी लगाने के बाद हर माह के वेतन से कटौती कर लिया जा रहा है एवं ईपीएफ,ईएसआईसी में अधिकारियों से मिलीभगत कर घोटाला किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में अत्यधिक रोष व्याप्त हो गया है।* विद्युत संविदा कर्मियों के फेस अटेंडेंस चालू कराने एवं एरियर के भुगतान तत्काल किया जाय।।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x