दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी*आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र०, लखनऊ के आदेश व जिलाधिकारी महोदय, वाराणसी के निर्देश के अनुपालन में आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत खाद्य पदार्थ घी एवं खाद्य तेल पर विशेष प्रवर्तन अभियान चलाये जाने के दृष्टिगत अन्य राज्यों में विनिर्मित होने वाले तथा अन्य देशों से आयातित होने वाले घी एवं खाद्य तेल के ब्राण्ड जो उत्तर प्रदेश राज्य में विक्रय किये जा रहे हैं, के समस्त होलसेलर / आपूर्तिकर्ता / रिटेलर का निरीक्षण कर प्रवर्तन कार्यवाही करने के उद्देश्य से श्री कौशलेन्द्र शर्मा, सहायक आयुक्त (खाद्य) II/ अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी के आदेश द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारयों के प्रवर्तन दल द्वारा दिनांक 06.05.2026 से 07.05.2026 तक जनपद-वाराणसी के विभिन्न स्थानों-विशेश्वरगंज, मच्छोदरी, गोला दीनानाथ, सेवापुरी, गोदौलिया, शिवपुर, पहड़िया, चेतगंज, जगतगंज, कछवा रोड, गायघाट स्थित कुल 40 खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण करते हुये 20 छापामार कार्यवाही में खाद्य पदार्थ – रिफाइन सोयाबीन आयल (न्यूट्रिला ब्रांड), रिफाइन पामोलिन आयल (राग गोल्ड ब्रांड), घी (अनिक ब्रांड), रिफाइन्ड सोयाबीन तेल फार्च्न ब्राण्ड मूल पैक में, रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल ब्रान्ड डालडा, कच्ची घानी सरसो का तेल फार्च्यून ब्रान्ड, गाय का घी ब्रीटानिया ब्रान्ड, घी मदर डेयरी ब्रान्ड, रिफाइन्ड सोयाबीन ऑयल धारा ब्रान्ड, सफोला एक्टीव मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल, गाय का घी पतंजली ब्राण्ड, रिफाइन्ड सन फ्लावर आयल ब्रांड फर्स्ट क्राप, रिफाइन्ड सोयाबीन आयल महाकोश ब्रांड इत्यादि के कुल 20 नमूनें वास्ते गुणवत्ता जॉच हेतु संग्रहित किये गये।
उक्त छापामार कार्यवाही में श्री अमित, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जगदीश नारायण सिंह, श्री पंकज कुमार यादव, श्री राजेश कुमार, श्री सम्राट श्रीवास्तव, श्री नीरज, श्री आदित्य विक्रम, श्री विजय बहादुर, श्री रतनेश कुमार, श्री जयहिन्द राम, श्री राम चरन यादव, श्रीमती बिन्दु पाण्डेय, श्री राज कुमार यादव, श्री आनन्द, श्री सन्तोष कुमार सहायक आयुक्त (खाद्य) II/ अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी श्री कौशलेन्द्र शर्मा के निर्देशन में मौजूद रहे।
(कौशलेन्द्र शर्मा)
सहायक आयुक्त (खाद्य) II / अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी
\ सहायक आयुक्त (खाद्य) II / अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वाराणसी