जीतेन्द्र पटेल की रिपोर्ट कार्यालय पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी थाना रोहनिया पर पंजीकृत कोडिन कफ सिरफ तस्करी प्रकरण में अभियुक्त शुभम जायसवाल के विरुद्ध इंटरपोल द्वारा रेड कार्नर नोटिस जारी कराया गया । दिनांक 19.11.2025 को थाना रोहनिया कमि0 वाराणसी पर भारी मात्रा में कोडीन कफ सीरप बरामद हुआ था, जिसके क्रम में थाना रोहनियां पर मु0अ0सं0 0343/2025 धारा 8,21,25,29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर पूर्ण कार्यवाही करते हुए दिनांक 12.02.2026 को आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है ।
प्रकरण से सम्बन्धित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद जायसवाल निवासी ए 9/24जे कायस्थ टोला प्रहलाद घाट थाना आदमपुर कमि0 वाराणसी वर्तमान समय में दुबई (UAE) फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु इन्टरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने हेतु आवेदन दिया गया था, जिसके उपरान्त सीबीआई के सहयोग से इण्टरपोल से रेड कार्नर नोटिस प्राप्त कर ली गयी है । निम्नलिखित अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है ।
1. रेड कार्नर नोटिस के अनुसार उपरोक्त अभियुक्त को सम्बन्धित देश द्वारा गिरफ्तार किया जायेगा ।
2. अभियुक्त शुभम जायसवाल के भारत प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जा रही है । अतः जल्द ही अभियुक्त शुभम जायसवाल उपरोक्त को दुबई (UAE) से गिरफ्तार कर भारत लाकर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा । सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
समस्त एस0आई0टी टीम ।