*-काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने पर शहर में उत्सव

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

​वाराणसी : काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के देश में सर्वाधिक दिनों तक लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव हासिल करने पर बुधवार को नगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने मलदहिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर विधि-विधान से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ​माल्यार्पण कार्यक्रम के पश्चात महापौर ने स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने मलदहिया और आस-पास की मलिन बस्तियों में खुद हाथों में झाड़ू थामकर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने न केवल विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान को एक जनआंदोलन बनाया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुशील गुप्ता योगी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज सेवी और भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और यशस्वी होने की कामना की।

​”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। सर्वाधिक समय तक जनता द्वारा चुने गए जननायक के रूप में उनका यह कार्यकाल हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है

Leave a Comment