Follow us on

काशी में गंगा का रौद्र रूप, 69.52 मीटर पहुंचा जलस्तर**खतरे के निशान से 1.74 मीटर दूर गंगा, 4 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा पानी; 144 लोग विस्थापित

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

 

वाराणसी। काशी में गंगा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार रात 8 बजे राजघाट पर गंगा का जलस्तर 69.52 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पानी 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा का चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर और खतरे का निशान 71.26 मीटर है। ऐसे में गंगा अब चेतावनी बिंदु से महज 74 सेंटीमीटर नीचे रह गई है।

जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ का दायरा भी बढ़ा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के फ्लड डेली बुलेटिन के मुताबिक सरैया, सलारपुर और नख्खीघाट के तीन वार्ड/मोहल्ले प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण अब तक 31 परिवारों के 144 लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

तीन राहत शिविरों में 75 लोग

प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए तीन राहत शिविर सक्रिय किए हैं। प्राथमिक विद्यालय सलारपुर, प्राथमिक विद्यालय सरैया और सिटी गर्ल्स स्कूल बड़ी बाजार में बनाए गए राहत शिविरों में कुल 75 लोग शरण लिए हुए हैं। इनमें 22 पुरुष, 24 महिलाएं, 25 बच्चे, दो गर्भवती महिलाएं और दो बुजुर्ग शामिल हैं।

राहत-बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए छह नावें और एक एनडीआरएफ टीम तैनात की गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों को 28 फ्लड राहत किट, 110 लंच पैकेट, 30 फल पैकेट और 25 दूध पैकेट वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही ओआरएस और क्लोरीन टैबलेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 

फिलहाल बाढ़ से किसी किसान, फसल या कृषि क्षेत्र को नुकसान दर्ज नहीं किया गया है। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन प्रभावित इलाकों पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव व्यवस्था को सक्रिय रखा गया है।

गंगा का जलस्तर जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे आने वाले घंटों में स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x