वाराणसी काशी दीप विजन:आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को बी एल डब्ल्यू मजदूर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बरेका के महाप्रबंधक श्रीमान आशुतोष पन्त जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर माननीय महाप्रबंधक महोदय से बरेका के भविष्य एवं वर्तमान स्थिति पर सार्थक परिचर्चा हुयी।इस अवसर पर लोकोमोटिव उत्पादन लक्ष्य,बरेका कॉलोनी में जल जमाव,महिलाओं के रेस्ट रूम/चेंजिंग रूम के विषय को संगठन ने उनके समक्ष प्रस्तुत किया जिनके समाधान का आश्वासन महाप्रबंधक महोदय ने संगठन को दिया। भविष्य में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की मांग कम होने पर बरेका में वंदेभारत कोच,मेमो ट्रेन के निर्माण की माँग संगठन ने महाप्रबंधक महोदय के समक्ष रखते हुए अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखी। आज के डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल में बीआरएमएस के संगठन मंत्री राधावल्लभ त्रिपाठी बी एल डब्ल्यू मजदूर संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह,महामंत्री राकेश पाण्डेय,कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा,संगठन मंत्री श्याम मोहन तिवारी, संगठन सह मीडिया प्रभारी अविनाश पाठक, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश,महिला मोर्चा की अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव,महामंत्री रूपा सिंह, सहायक महामंत्री नजमा बेगम,कोषाध्यक्ष सविता गहलोत प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे। अविनाश पाठक संगठन सह मीडिया प्रभारी बी एल डब्ल्यू मजदूर संघ