Follow us on

काशी विद्यापीठ : एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने घर-घर जाकर दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कबीर प्राकट्य स्थल, लहरतारा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन बुधवार को स्वयं सेविकाओं ने पसियाना मलिन बस्ती, हरिजन बस्ती, नई बस्ती, बौलिया एवं मिसिरपुरा के विभिन्न परिवारों में जाकर के सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान स्वयं सेविकाओं ने जननी सुरक्षा योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना आदि योजनाओं की जानकारी दीं। इसके बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि मनोविज्ञान विभाग, काशी विद्यापीठ की प्रो. रश्मि सिंह ने प्रो. रश्मि सिंह ने स्वयं सेविकाओं को मोबाइल से होने वाले नुकसान के बारे में सबको बताया। उन्होंने कहा कि आज 65% युवा मोबाइल फोन की चपेट में है, इससे बचने के लिए हमें मोबाइल का सीमित उपयोग करना होगा। मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों (जैसे पढ़ना, खेल, पेंटिंग) में समय बिताएं, स्क्रीन टाइम सीमित करें और डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं। साथ ही सोने से पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रो. रीता जायसवाल ने कहा कि मोबाइल फोन ने सामाजिक जीवन को पूरी तरह बदल दिया है, जिससे संचार में सुगमता आई है लेकिन मानवीय रिश्ते भी प्रभावित हुए हैं। इसके मुख्य प्रभाव में दूरियों का कम होना, सूचना तक त्वरित पहुंच और डिजिटल बैंकिंग शामिल हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक अलगाव, लत, पारिवारिक संवाद में कमी और नींद विकार जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियां भी बढी है। पद्मिनी मेहता, टैक्सटाइल डिजाइनर ने कहा कि महिला दिवस हमें सिर्फ 8 मार्च नहीं बल्कि पूरे वर्ष भर बनाना चाहिए। महिला सशक्तिकरण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, शिक्षित और आत्मविश्वासी बनाना है, ताकि वे अपने जीवन के निर्णय स्वयं ले सकें। संचालन स्वयंसेविका पलक पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुष्का पाण्डेय ने किया। दिव्या पाठक ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, शिवांगी गौतम ने रिपोर्ट पढ़ी। यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता, डॉ. भारती कुरील, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. वीणा वादिनी एवं डॉ. एस एंजेला के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। शिविर में 250 स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x