Follow us on

निर्माण कार्य की निर्धारित समयावधि में मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ पूरा कराए-एस. राजलिंगम

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट          वाराणसी*मंडलायुक्त ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण*

 वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परियोजनाओं का शुक्रवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में बन रहे 198 बेड के अस्पताल भवन तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की।

मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किसी उच्च स्तरीय संस्थान द्वारा नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण में प्रयुक्त सरिया, सीमेंट, बालू एवं गिट्टी सहित अन्य सामग्रियों की समय-समय पर जांच कराई जाए तथा सभी कार्य स्वीकृत डीपीआर एवं मानकों के अनुरूप कराए जाएं। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों को ब्लॉकवार तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे चरणबद्ध तरीके से भवनों का उपयोग प्रारंभ किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पूर्वी दिशा में स्थित संकरे मार्ग को चौड़ा कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने तथा ट्रामा सेंटर की ओर जाने वाले मार्ग की मरम्मत एवं समतलीकरण कराने का भी निर्देश दिया गया।

मंडलायुक्त ने मानसिक चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया तथा वहां भी गुणवत्ता मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा आगामी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने की है, इसलिए सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान दमानी ग्रुप की चेयरमैन शर्मिला पई, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.बी. कमल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशल कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x