कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम ने अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय वुशू (म./पु.) प्रतियोगिता 2025-26 में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूनिवर्सिटी ऑफ काश्मीर, श्रीनगर में आयोजित प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ की वुशू (म.) टीम की अंजली कुमारी ने (-75 किग्रा. भारवर्ग) में रजत पदक एवं मोनिका ने (-45 किग्रा. भारवर्ग) में कांस्य पदक प्राप्त किया। वुशू (म.) टीम की मैनेजर क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह व कोच क. बीना एवं वुशू (पु.) टीम के टीम मैनेजर डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह थे। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, डॉ. राधेश्याम राय, कु. बीना, डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह, राम लाल, ओंकार नाथ, अरिवन्द कुमार, संतोष कुमार आदि लोगों ने वुशू टीम को बधाई दी।