पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की शशिकला मौर्य ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र अन्तर्विश्वविद्यालय कराते प्रतियोगिता 2025-26 में रजत पदक जीत कर विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया। शशिकला मौर्या (अण्डर 45 किग्रा. भारवर्ग) ने डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी, डिब्रूगढ़, असम में 01-04 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता 2025-26 में रजत पदक जीत कर अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय कराते प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए स्थान पक्का कर लिया। काशी विद्यापीठ के कराते प्रभारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शशिकला मौर्या के साथ ही अजय पटेल, शुभम मौर्य, अंकित यादव, आदर्श सोनकर, कोमल भारद्वाज, कीर्ति उपाध्याय, रिया पटेल, अदिति सोनकर ने पुरुष और महिला दोनों वर्ग में अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय कराते प्रतियोगिता के लिए भी स्थान पक्का कर लिया। टीम के कोच अरविन्द कुमार यादव हैं। बता दें कि अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय कराते (म./पु.) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 06-09 अप्रैल तक डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी, डिब्रूगढ़, असम में ही आयोजित है।
इस उपलब्धि पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, क्रीड़ा परिषद सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, डॉ. राधेश्याम राय, कु. बीना, राम लाल, ओंकार नाथ, अरिवन्द कुमार, संतोष कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कराते टीम को बधाई एवं शुभकामनायें दी।