काशी विद्यापीठ : कुलपति की अध्यक्षता में सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश से सम्बन्धित विषयों पर हुई बैठक 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में सम्बद्ध महाविद्यालयों (वाराणसी एवं चन्दौली) की सत्र 2026-27 में प्रवेश पंजीकरण एवं प्रवेश से सम्बन्धित विषयों पर डॉ. भगवानदास केन्द्रीय पुस्तकालय स्थित समिति कक्ष में एक बैठक हुई। बैठक में महाविद्यालयों में सुगमता से प्रवेश सम्पादन हेतु प्रवेश प्रक्रिया पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। स्वागत प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रवेश प्रभारी सहित कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, प्रवेश उप समन्वयक डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. आरती विश्वकर्मा, प्रभारी कम्प्यूटर सेण्टर विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment