काशी विद्यापीठ : मनोविज्ञान विभाग में ‘केस हिस्ट्री और मानसिक स्थिति की जांच’ विषय पर कार्यशाला आयोजित 

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

वाराणसी। मनोविज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं क्लिनिकल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘केस हिस्ट्री और मानसिक स्थिति की जांच’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होप फाउंडेशन फॉर साइकियाट्री एंड आई चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉ. पी.के. सिंह ने मानसिक रोगों की पहचान, रोगी के व्यवहार के विश्लेषण तथा मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण की विभिन्न प्रक्रियाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से क्लिनिकल मूल्यांकन की तकनीकों को समझाया।

विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य की समझ और व्यवहारिक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के केसों को समझने तथा क्लिनिकल दृष्टिकोण विकसित करने में सहायता प्रदान करती हैं। इस अवसर पर प्रो. रश्मि सिंह, आयोजन सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment