Follow us on

काशी विद्यापीठ : समाज कार्य विभाग में आईआरपीएम विद्यार्थियों हेतु विशेष व्याख्यान आयोजित

Share this post:

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट

वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में आईआरपीएम के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सयाजी राव गायकवाड़ यूनिवर्सिटी बड़ोदरा, गुजरात के समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंकुर सक्सेना रहे। प्रो. अंकुर सक्सेना ने अपने व्याख्यान में औद्योगिक संबंध, मानव संसाधन प्रबंधन एवं श्रम कल्याण से संबंधित विभिन्न समकालीन विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उद्योगों में बदलते कार्य परिवेश, नवीन श्रम नीतियों तथा मानव संसाधन प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। अध्यक्षता करते हुए विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वन्दना सिन्हा, स्वागत प्रो. अनिल कुमार चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आलोक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अन्तुला कुमारी, देवेंद्र कुमार, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x