काशी विद्यापीठ : सेमेस्टर परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर तक विस्तारित
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यवसायिक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम) एवं स्नातक/स्नातकोत्तर तथा अन्य पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर (केवल बैक/अंकसुधार) के संस्थागत, बैक व अंकसुधार का ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर तक विस्तारित की गई है। सहायक कुलसचिव अरिन्दम श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संकाय/विभाग/महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवम्बर है। बता दें कि पहले परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 नवम्बर थी।
Post Views: 105