Follow us on

बरूईन गांव स्थित एस आर, एन, एस, एस पब्लिक स्कूल की घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। विकास खंड अंतर्गत बरूईन गांव स्थित एस आर, एन, एस, एस पब्लिक स्कूल की घोषित परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए। एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डायरेक्टर रणविजय सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। सेक्टरी मनीष तिवारी ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल नदीम खान ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरव पूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक गण जेपी चौरसिया, शिवानी तिवारी,दीपक सिंह, एवं शाहाना मैम ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए। उनके निरंतर प्रगति की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x