1–काशी सांसद टुरिस्ट गाइड प्रतियोगिता के दूसरे दिन 9868 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
वाराणसी — काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन कुल 9868 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 320 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। यह प्रतियोगिताएं वाराणसी संसदीय क्षेत्र के तीन विकास खण्डों सेवापुरी, आराजी लाइंस, काशी विद्यापीठ और नगर क्षेत्र के पांचो जोनों में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगितायें आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन के माध्यम से किये गये थे। जिसमें 26000 से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। शुक्रवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता के अंतिम तीन इवेंट्स प्रेजेंटेशन एवं डिक्लेमेशन, निबंध लेखन तथा रील मेकिंग प्रतियोगितायें दस थीमों पर आयोजित की गयी।शुक्रवार की प्रतियोगिताओं में कुल 9868 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 320 प्रतिभागी विजेता घोषित किये गए। सेवापुरी ब्लॉक के 2332 प्रतिभागियों में 40 विजेता घोषित, आराजी लाइन के 1986 प्रतिभागियों में 40 विजेता घोषित, काशी विद्यापीठ के 1517 प्रतिभागियों में 40 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। ठीक उसी तरह नगर के पांचो जोनों में आदमपुर के 788 में 40 विजेता घोषित,भेलूपुर के 808 प्रतिभागियों में 40 विजेता घोषित, दशाश्वमेघ के 646 प्रतिभागियों में 40 विजेता घोषित, कोतवाली जोन के 1615 प्रतिभागियों में 40 विजेता घोषित तथा वरूणापार के 726 प्रतिभागियों में 40 विजेता घोषित किये गये। शुक्रवार को आयोजित इन प्रतियोगिता में जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी में उपस्थिति रही। जिसमें सेवापुरी में जिला पंचायत सदस्य स्वाति सिंह, काशी विद्यापीठ में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, कोतवाली जोन में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव तथा दशाश्वमेध में भाजपा सभासद बिन्दु सोनकर उपस्थित रहे। 16 और 17 जुलाई 2026 को आयोजित हुई विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों का फाइनल जिला स्तर पर 23 और 24 जुलाई को सन्त अतुलानन्द कान्वेंट स्कूल कोइराज पुर में आयोजित किया जाएगा।