Follow us on

किराना व्यापार समिति (रजि.) का चुनाव संपन्न, व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

Share this post:

अमलेश पटेल की रिपोर्ट 

वाराणसी। कतुआपुरा, विश्वेश्वरगंज स्थित केशरवानी धर्मशाला में वाराणसी किराना व्यापार समिति (रजि.) के पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान स्थल पर व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और पूरे दिन लोकतांत्रिक तरीके से मतदान की प्रक्रिया जारी रही। समिति के चुनाव को लेकर व्यापारियों में काफी उत्सुकता दिखाई दी।

यह चुनाव समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए कराया गया। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव से पूर्व व्यापारियों के बीच जनसंपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा था। मतदान के दौरान व्यापारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए समिति के भविष्य के नेतृत्व को चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अध्यक्ष पद के लिए मनोज पाण्डेय एवं अनूप जायसवाल के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में पूरे दिन उत्साह बना रहा। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश डोडवानी एवं अभिषेक अग्रहरि मैदान में रहे। महामंत्री पद हेतु वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक कसेरा एवं नारायण केसरी के बीच मुकाबला हुआ, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय जायसवाल एवं राजीव जाजोदिया आमने-सामने रहे।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। मतदान स्थल पर सुरक्षा एवं अनुशासन का भी पूरा ध्यान रखा गया। मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए वरिष्ठ व्यापारियों एवं समिति के सदस्यों की निगरानी लगातार बनी रही। कुल 247 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

व्यापारियों ने कहा कि वाराणसी किराना व्यापार समिति व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने एवं उनके हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। ऐसे में समिति का चुनाव व्यापारिक क्षेत्र के लिए काफी अहम माना जाता है। चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों ने व्यापारियों के हित में कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। चुनाव परिणाम को लेकर व्यापारियों में देर शाम तक उत्सुकता बनी रही। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी व्यापारियों का शांतिपूर्ण मतदान एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से चुनी गई नई टीम व्यापारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x