Follow us on

केआईटी में ‘प्लेसमेंट डे’ का आयोजन, 608 को मिली नौकरी

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

मिर्जामुराद : काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी में सोमवार को ‘प्लेसमेंट डे 2026’ का आयोजन किया गया।

केआईटी के कुल 608 छात्रों को प्लेसमेंट मिला।कैंपस में कुल 114 कंपनियों ने भाग लिया तथा संस्थान को इस साल कुल 873 आफर प्राप्त हुए।इस वर्ष का उच्चतम पैकेज रु.14.56 एलपीए रहा।

छात्रों को प्लेसमेंट देने वाली प्रमुख कंपनियों में टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, फ्लिपकार्ट पिरामल फार्मा एवं जारो एजुकेशन समेत अन्य प्रतिष्ठित संस्थान शामिल रहे।

केआईटी के उपाध्यक्ष विपुल जैन और प्रबंधन सदस्य वत्सल जैन ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होंने छात्रों को आगे भी मेहनत जारी रखने तथा संस्थान से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया।यह सफलता श्रेष्ठ शिक्षण, उद्योग अनुरूप प्रशिक्षण तथा समर्पित प्लेसमेंट टीम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम हैं।केआईटी भविष्य में भी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्य अतिथि के रूप में अलख श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डा.आशुतोष मिश्रा, डा.गौरव सिन्हा, डा.एके यादव, डा.डीएम श्रीवास्तव, डा.रवि श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x