वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — केंद्रीय कारागार वाराणसी में रविवार को शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट वाराणसी द्वारा जनकल्याण में अग्रसर के सौजन्य से केन्द्रीय कारागार में निरुद्ध ऐसे बन्दियों जिनको कान से कम सुनाई देता था। उन दो बन्दियों आनन्द कुमार यादव व उस्मान अली को कान की मशीन भेंट की गई। कान की मशीन पाकर आनंद कुमार यादव व उस्मान अली खान के चेहरे खिल उठे। मशीन पाकर बन्दियों द्वारा हाथ जोड़कर शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट की संचालिका ईशा त्रिपाठी को धन्यवाद दिया तथा उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र द्वारा शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट की संचालिका ईशा त्रिपाठी को ऐसे पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में बन्दियों के लिए इसी प्रकार के हितकारी कार्यों के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र,जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अशोक कुमार राय, अयोध्या प्रसाद तथा अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।