Follow us on

केन्द्रीय कारागार में “स्वस्थ दिर्घायु के लिए योग”की थीम पर अधिकारियों व बन्दियों ने किया योगा

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — केंद्रीय कारागार वाराणसी में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की अधिकारिक थीम “स्वस्थ दिर्घायु के लिए योग ” के अंतर्गत जिला जज संजीव शुक्ल, विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय के तत्वावधान में धन्वन्तरी कर्म योग ट्रस्ट वाराणसी के सौजन्य से वृहद् योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योग के प्रति कारागार अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बन्दियों में काफी उत्साह दिखा। कुशल एवं अनुभवी योगाचार्य बुद्धिराम यादव द्वारा केंद्रीय कारागार वाराणसी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित कारागार में निरुद्ध लगभग 400 बन्दियों को योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास प्रातः सात बजे से प्रारंभ होकर 8:15 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को अनेकों योगासनों जैसे- प्राणायाम, अनुलोम- विलोम, कपालभांति, भ्रामरी, नाड़ीशोधन, ताड़ासन, भुजंगासन, मर्कट आसान इत्यादि योगासनों का विधि एवं विस्तार पूर्वक अभ्यास कराया गया।कतारबद्ध होकर योगाभ्यास में सम्मिलित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बन्दियों को बाहर से आए हुए योगाचार्यों द्वारा एक-एक योगासन को बारी-बारी से कराते हुए उस योग से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। योग कार्यक्रम के समापन के उपरांत धनवंतरी कर्म योग ट्रस्ट के आग्रह पर अपने आशीर्वचनों द्वारा बन्दियों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र ने कहा कि हमारे जीवन में योग का बहुत बड़ा महत्व है। आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान को अपनी दिनचर्या में कम से कम एक घंटा योग के लिए अवश्य ही निकालना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ एवं मन प्रसन्नचित्त रहे। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक द्वारा योग प्रशिक्षकों एवं मुख्य ट्रस्टी जितेंद्र नाथ सिंह (धनवंतरी योग ट्रस्ट वाराणसी) को कारागार में पधारकर इस भव्य योग कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र,जेलर अखिलेश कुमार, उप जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, उपकारापाल अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, अयोध्या प्रसाद तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x