वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट, छिनैती,शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बहला- फुसलाकर घर से गहने चोरी करने वाले दो अभियुक्तों गुरुवार को हज़रत बाबा अली बख्श शहीद मजार फुलवरिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से दो कान की बाली, चार पायल,06 बिछिया तथा 50,000/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों शातिर चोरों का नाम क्रमशः अमन सेठ पुत्र महेश सेठ निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया थाना कैण्ट तथा दूसरे का प्रिंस सेठ पुत्र महेश सेठ निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया थाना कैण्ट बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र द्वारा बताया गया कि एक मार्च 2026 को वादिनी द्वारा प्रतिवादी गण के पुत्र अभिषेक चौबे उर्फ राज को बहला फुसलाकर धोखाधड़ी पूर्वक वादिनी का जेवरात आदि को ले लेना, मांगने पर मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए जेवरात वापस ना देने के संबंध में तहरीर दर्ज कराया गया था। जिसके सम्बन्ध में गुरुवार को बहला- फुसलाकर गहने चोरी करने वाले अभियुक्तों को हज़रत बाबा अली बख्श मजार फुलवरिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो कान की बाली,चार पायल,छ: बिछिया और 50,000/ नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 318(4),303(2),61(2),115 (2),351(3) 352, 317(2) के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 दीक्षा पाण्डेय, उ0नि0 शान्तनु मिश्र, उ0नि0 अभिषेक सिंह,का0 सूर्य प्रकाश विमल, का0 राकेश कुमार सिंह आदि शामिल रहे।