Follow us on

कोतवाली परिसर में रमजान, महाशिवरात्रि, होली पर्व के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। कोतवाली परिसर में गुरुवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार की संयुक्त रूप में संभ्रांत लोगों की बैठक आयोजित की गई। बताया जाता है। की आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, रमजान, एवं होली,को लेकर संभ्रांत लोगों के साथ धर्म गुरुओं के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। एसडीओ जमानियां, नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, विजय शंकर राय, सत्येंद्र कुमार, तारकेश्वर वर्मा एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों, धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग हुई। जिसमें शासन द्वारा निर्गत आदेशों अवगत कराया गया। बताया जाता है। की रमजान और महाशिवरात्रि को लेकर दिया बड़ा आदेश, बैठक में लिया गया फैसला। महाशिवरात्रि, रमजान, होली और ईद जैसे बड़े पर्वों की कड़ी में प्रशासन अलर्ट मोड पर तैनात रहेगी है। शांति समिति ने व्यापक रणनीति तय की और जरुरी आदेश भी दिए गए। उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार अपने संयुक्त बयान में कहा कि आगामी दिनों में कई धर्मों के त्योहारों से वातावरण में धार्मिक और आस्था की सरिता प्रवाहित होगी। इस दौरान भोलेनाथ की आस्था का पर्व मनाया जाएगा तो उसके कुछ दिन बाद रमजान की शुरूआत होगी और होली के उल्लास के बाद ईद की मिठास धुलेगी। कई अन्य धर्मों के भी पर्व माहौल को सुगंधित करेंगे। इन त्योहारों के दौरान वातावरण न बिगड़े और नगर कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में शांति, भाईचारे और सद्भाव की परंपरा कायम रहे। प्रशासन पूरी तरह एलर्ट मोड रहेगी। उन्होंने अपील की कि सभी त्योहार पारंपरिक ढंग से, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाएंगे त्योहारों के दौरान मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरुद्वारे और अन्य पूजा स्थलों के आसपास सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली विभाग के जिम्मेदारों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। कि पर्वो के दौरान बिजली कटौती न हो। पीस कमेटी की बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, उपनिरीक्षक राजकुमार, भूपेंद्र कुमार, पुलिस चौकी स्टेशन इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, मुकुल मिश्रा, अभय कुमार तिवारी, अनूप कुमार आदि पुलिस कर्मियों के अलावा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, तारकेश्वर वर्मा, विजय शंकर राय, सत्येंद्र कुमार, अरशद मंसूरी सहित आदि लोग शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights