Follow us on

युवती के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

Share this post:

!वाराणसी रिपोर्ट विजय कुमार! रोहनिया थाना क्षेत्र में हेरिटेज हॉस्पिटल के पास एचपी पेट्रोल पंप से युवती के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गयासूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और सत्यापन शुरू किया।जांच के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर को पुलिस ने ई-चालान ऐप के माध्यम से ट्रेस किया। वाहन के स्वामी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर पुलिस ने उनसे संपर्क किया। पूछताछ में वाहन का संबंध बबुरी, चंदौली की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने युवती के पिता से दूरभाष पर संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी ली। पिता ने बताया कि उनकी बेटी किसी बात को लेकर नाराज थी और घर लौटने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। वह अपने एक दोस्त के साथ घूम रही थी। इसके बाद परिजन स्वयं अपनी कार से युवती को घर लेकर आए। पुलिस ने युवती से भी फोन पर बातचीत कर स्थिति की पुष्टि कीयुवती ने बताया कि वह अपने घर पर परिजनों के साथ सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हैपुलिस के अनुसार, शुरुआती सत्यापन में अपहरण की सूचना की पुष्टि नहीं हुई है हालांकि, मामले में आवश्यक जांच और सत्यापन की कार्रवाई जारी हैघटना को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच पुलिस ने तथ्यों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की है

 

 

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x