Follow us on

कोतवाली पुलिस ने किया पैदल गश्त:सड़क पर भ्रमण कर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास, अराजक तत्वों को दी शख्त हिदायत

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट। कोतवाली पुलिस कस्बा बाजार, एन एच 24, स्टेशन बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर रात में पैदल गश्त कर जायजा लिया। रविवार की देर रात को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार सहित एन एच 24 आदि सहित विभिन्न प्रमुख ढाबा, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस पैदल गश्त के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मातहतों को निर्देशित किया। कि वे आने-जाने वाले हर एक लोगों और वाहनों को बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। रामसजन नागर ने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से आह्वान किया कि किसी तरह की समस्या या संदिग्ध दिखे तो तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ रात्रि पैदल गश्त के दौरान रात को गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों, सवारों से कड़ाई से पूछताछ किया। जिसके कारण राहगीर लोग खुद को असहज महसूस करते रहे। नागर ने कहा कि बेवजह रात में घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने अपने मातहतों को निर्देशित किया। कि बीट और हल्का वार ऐसे लोगों की सूची बनाई जाए। जो शान्ति व्यवस्था में खलल डालने की मंशा पाले बैठे हो। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस ने लोगों को चेताया कि किसी तरह की गलत हरकत या अशान्ति फैलाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है। चाहे वह आमजन हो या कोई खास व्यक्ति क्यों न हो। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपने मकान, प्रतिष्ठानों आदि जगहों पर सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी आह्वान किया। इस पैदल गश्त के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। रामसजन नागर ने बताया कि रात्रि पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा को भापने के साथ ही लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने और शान्ति व्यवस्था बनाए रखना है। उक्त मौके पर आयुष कुमार, सुधीर शुक्ला, मुकुल मिश्रा, दीपक मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, अभय तिवारी, आलोक तिवारी सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x