सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के द्वारा शनिवार को दोपहर 3 बजे कार्यालय में सभी मीडिया कर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह नगर कस्बा सहित क्षेत्र में अपनी लेखनी के माध्यम से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए बराबर प्रयास करते रहे। इसी कार्य को देखते हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर
सभी मीडिया कर्मियों के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें सभी मीडिया कर्मियों को डायरी और पेन देकर हौसला अफजाई किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समारोह सभी पर्वों आपसी सौहार्द बनाए रखने और आसपास में माहौल को शांति पूर्ण और बेहतर अपनी लेखनी के माध्यम से अहम भूमिका निभाने में कामयाब रहे। रामसजन नागर आयोजित सम्मान समारोह के जरिए अपने उद्बोधन में कहा कि हर जगह ये सुनने को मिलता है। कि उनका उनका इलाका सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिशाल है। और मुझे उनका धरातल पर देखने को मिलता। नागर ने कहा की सौ प्रतिशत सच साबित हुई है। इतने समय के कार्यकाल में महसूस किया है। यहां के मीडिया कर्मियों के अलावा जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस कर्मी मेहनत के कारण ये सब संभव हुआ। मीडिया कर्मी समय समय पर अपनी लेखनी के माध्यम से अपना अच्छा काम किया है। यदि अगर इनका सहयोग नहीं मिलता तो शायद हम इतना बेहतर नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि कुछ मौके ऐसे होते हैं। जहां दिल से बात करने का मन होता है ये उन्हीं मौकों में से एक है। और इस पहल ने नहले पर दहला मार दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने तय किया था। कि मीडिया कर्मियों को कोतवाली पुलिस द्वारा बुलाकर सम्मान किया जाए। और किया भी गया। उक्त अवसर पर दीपक मिश्रा, मुकुल मिश्रा, आदि पुलिस कर्मी व्यवस्था कराने में व्यस्त रहे। इस दौरान चंद्रमौली पांडेय, अमर उजाला, प्रभाकर सिंह, बीर बहादुर कुशवाहा, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, रतन कुमार श्रीवास्तव, जफर इकबाल अंसारी उर्फ गुड्डू, शहजाद खान, संतोष शर्मा, आदि मीडिया कर्मी रहे।