विजय कुमार की रिपोर्ट वाराणसी21 जून 2026,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोसलपुरी कॉलोनी विकास समिति द्वारा कॉलोनी परिसर में *“योग करें, स्वस्थ जीवन अपनाएँ”* थीम के साथ योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कोशलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया, जिसमें कॉलोनी के सभी बड़े लोग, छात्र एवं छोटे‑छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर अध्यक्ष महातम सिंह, उपाध्यक्ष संजय राय, प्रबंधक डी. के. सिंह, संगठन मंत्री रामसकल यादव, अरुण प्रताप सिंह, जे के सिंह सहित एस बी पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, उदयभान सिंह, बाबूलाल केशरी, जी. साहू, ए के सिंह व अन्य कॉलोनी निवासी उपस्थित रहे। बच्चों ने भी इस योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया
कार्यक्रम की रूपरेखा कार्यकारिणी सदस्य संजय तिवारी द्वारा तैयार की गई थी। कार्यक्रम के संचालन एवं कार्यक्रम व्यवस्था धर्मेंद्र, मनोज श्रीवास्तव, विनोद यादव एवं अतुल खरे द्वारा किया गया। योग दिवस का यह आयोजन कॉलोनीवासियों में स्वास्थ्य जागरूकता, एकता और सकारात्मक जीवन‑दृष्टि का संदेश देने में सफल रहा।