क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

वाराणसी — उदय प्रताप स्वायत्त शासी महाविद्यालय के संस्थापन समारोह के अंतर्गत सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश वर्मा ने किया। शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर ज्ञान प्रकाश वर्मा का स्वागत प्रो. सुबोध सिंह व डॉ. विनय कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर तथा बैज लगाकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि मैं उदय प्रताप कालेज की 116 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करता हूं।इस घोषणा के साथ पू्र्व छात्र चैम्पियन दयानिधि व जूनियर बालक बालिका‌ ने मशाल को कालेज मैदान का चक्कर लगाने के उपरान्त ज्योतिवाहक ने शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा.वर्मा ने कहा कि खेल जीवन की वह ताजी हवा है, जो तन को शक्ति और मन को संतुलन देती है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अनुशासन, सहयोग और संघर्ष की सुंदर भावना सीखाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से हम ना केवल जीतना सीखते हैं, बल्कि गिरकर दोबारा उठने का साहस भी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नई पीढ़ी का उज्जवल भविष्य तभी संभव है, जब खेल उनके जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनेगा। समारोह के आरम्भ में प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह का स्वागत उमेश सिंह व कार्तिक जी ने स्मृतिचिन्ह व शाल प्रदान कर और बैज लगाकर किया। उदय प्रताप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता कुमार का स्वागत प्रोफेसर अंजू सिंह ने बैज लगाकर किया। उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह का स्वागत कार्तिक जी द्वारा किया गया। रानी मुरार कुमारी बालिका विद्यालय की नवागत प्रधानाचार्य डा.अनीता सिंह का स्वागत नीरजा सिंह ने किया। प्रतियोगिता के दौरान संत कुमार सिंह कोच राम ललित जी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र तथा अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी रजनीश सिंह के साथ ही समारोह में प्रो. संत कुमार सिंह, प्रो. सुधीर कुमार राय, प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. रमेश धर द्विवेदी, प्रो रेनू सिंह, प्रो. शशिकांत द्विवेदी, डॉ. शरद श्रीवास्तव, उमेश प्रताप सिंह, प्रो. अरविंद सिंह, प्रो. नागेंद्र द्विवेदी, प्रो. गोरखनाथ पांडेय, प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. राणा प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षकगण, छात्र व छात्रायें उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x