Follow us on

सत्र 2026-27 में प्रथम साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी  — उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026-27 में जनपद में प्रथम मूल भूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया।परीक्षा के सुचारू रूप से, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जनपद स्तर से आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही पूरी कर ली गयी है। सत्र 2026-27 के अंतर्गत जनपद में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के कुल 10410 असाक्षर व्यक्तियों का चिन्हांकन किया गया था। इनमें से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 9478 असाक्षर व्यक्तियों को प्रथम साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा हेतु शॉर्ट लिस्ट किया गया। आज सोमवार को आयोजित परीक्षा में कुल 6920 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।जबकि परीक्षा में सम्मिलित ना हो पाने वाले चिन्हित असाक्षर व्यक्तियों को आगामी अवसर प्रदान किया जाएगा। मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा कुल 150 पूर्णांक की रही। जिसमें पढ़ना- 50 अंक, लिखना- 50 अंक तथा गणित संख्यात्मकता-50 अंक निर्धारित किए गए थे। परीक्षा का उद्देश्य चिन्हित और असाक्षर व्यक्तियों द्वारा अर्जित मूलभूत पढ़ने, लिखने एवं संख्यात्मक मूल्यांकन करना तथा उन्हें साक्षरता के निर्धारित स्तर तक पहुंचाने की दिशा में उनकी प्रकृति का आंकलन करना है। आज की परीक्षा में जो चिन्हित और साक्षर व्यक्ति किसी कारणवश सम्मिलित नहीं हो सके हैं, उन्हें मार्च 27 में प्रस्तावित द्वितीय साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में सम्मिलित कराया जाएगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति साक्षरता मूल्यांकन के अवसर से वंचित ना रह सके। जनपद में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा निरंतर अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। परीक्षा के सफल आयोजन में सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों, परीक्षा केंद्र प्रभारियों ,स्वयंसेवी शिक्षकों तथा कार्यक्रम से जुड़े समस्त कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x