गंदगी के कारण फैल रही बीमारी, छोटे बच्चे हो रहे बीमार 

गंदगी के कारण फैल रही बीमारी, छोटे बच्चे हो रहे बीमार

मिर्जामुराद,गौर ग्राम सभा में थाने के पीछे मुस्लिम बस्ती में बहने वाले खुले नाले की गंदे पानी की वजह से मच्छर और मक्खियों का क्षेत्र में भरमार हो रखा है। नाले की सफाई न होना और क्षेत्र में मक्खी और मच्छरों से बचाव के लिए होने वाले दवा का छिड़काव नहीं होना इसका मुख्य कारण है। थाने के पीछे की बस्ती में ठाकुर, श्रीवास्तव, राजभर,यादव, मुस्लिम सहित कई अन्य संप्रदाय के लोग स्थाई निवास करते हैं। टूटे हुए खुले नाले की वजह से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है ना तो ग्राम पंचायत के स्तर से और ना ही ब्लॉक स्तर पर किसी भी प्रकार की व्यवस्था इस समस्या से निपटने के लिए की गई है। लोगों का कहना है की चुनाव जब नजदीक आएगा तभी यह नाला दुरुस्त होगा। तब तक तो छोटे बच्चों की क्या स्थिति होगी यह तो समय ही बताएगा। जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में मलाई काट रहे हैं जनता की समस्या से उनका कोई सरोकार नहीं। इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की पर किसी के पास भी जनता की मूलभूत समस्या से निपटारे का कोई उपाय नहीं। वरुन कुमार पांडे की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x