चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) की सतर्कता टीम द्वारा बरेका का सतर्कता ऑडिट संपन्न

वाराणसी-रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 17 दिसम्बर 2025 को बरेका का सतर्कता ऑडिट, चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) के सतर्कता संगठन की टीम द्वारा किया गया । इस अवसर पर बरेका के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य सतर्कता अधिकारी,श्री अंकुर चंद्रा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भ्रष्टाचार निवारण हेतु किए जा रहे विभिन्न प्रणालीगत सुधारों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया।इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी, चिरेका श्री सुगीन्द सुरिन्द्रन ने रेलवे में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए लागू किए जा रहे प्रणालीगत सुधारों एवं अच्छे कार्य तरीकों (बेस्ट प्रैक्टिसेज) के कड़ाई से अनुपालन पर विशेष बल दिया । उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदारी को सुदृढ़ करने के लिए सतर्कता की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया ।बरेका में आयोजित इस कार्यक्रम में चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना एवं बनारस रेल इंजन कारखाना के सतर्कता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा किया गया 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x