कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी ग्राम सभा चक्का, वाराणसी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 24 जून गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस एवं 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु विस्तृत मंत्रणा की गई।
बैठक में पार्टी के नीति-निर्देशों के क्रम में बूथ स्तरीय कमेटियों के गठन, सदस्यता अभियान को तेज करने, तथा आगामी चुनाव की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से विनोद शाह (जिला अध्यक्ष), सुक्खू सिंह मरावी (प्रदेश अध्यक्ष), मनोज मरकाम (जिला उपाध्यक्ष), ओमप्रकाश पोया (युवा मोर्चा अध्यक्ष), दिनेश गोंड (प्रधान), गब्बर गोंड, दिननाथ गोंड, शंकर गोंड, लौटान गोंड, वीरेंद्र गोंड सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


निवेदक:
सुक्खू सिंह मरावी
प्रदेश अध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, उत्तर प्रदेश
जय सेवा – जय गोंडवाना – जय आदिवासी समाज ✊💛