गोंडवाना राज्य चिन्ह को संरक्षित और सुरक्षित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया पत्रक
न्याय आपका संवाददाता सकलडीहा, चंदौली। चंदौली जनपद के चकिया तहसील अंतर्गत दिलकुशा विश्राम गृह के प्रांगण में स्थापित गोंड राजाओं का राज्य चिन्ह प्रशासनिक उदासीनता के चलते आज जीर्णशीर्ण की अवस्था में पड़ा हुआ है। यदि समय रहते इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण और उसका मरम्मत नहीं किया गया तो ध्वस्त हो जाएगा। इसे संरक्षित व सुरक्षित करने की मांग को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के विजय गोंड एडवोकेट ने जिलाधिकारी से भेंट कर मांग पत्र दिया है। इस बाबत प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अधिवक्ता विजय गोंड ने बताया कि जिलाधिकारी को जनपद चंदौली में स्थित आदिवासी विरासत गोंड राजाओं द्वारा स्थापित गोंडवाना का राज्य चिन्ह हाथी के ऊपर शेर है। जो जनपद चंदौली के चकिया तहसील के दिलकुशा विश्राम गृह के प्रांगण में स्थापित है। आज पूरी तरह से रखरखाव के अभाव में जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया है। जिसे संरक्षित व सुरक्षित किया जाना बहुत जरूरी है। इस आदिवासी विरासत गोंड राजा द्वारा स्थापित राजचिन्ह पर आदिवासी समाज द्वारा आगामी 20 अप्रैल को माल्यार्पण करने हेतु अनुमति भी मांगी गई है। इस मौके पर महेंद्र प्रताप गोडसे, काशीनाथ गोंड सहित अन्य रहे।