Follow us on

गोंड जाति प्रमाणपत्र के लिए रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, लेखपाल निलंबित

Share this post:

बलिया काशी दीप विजन । बैरिया तहसील क्षेत्र में गोंड जनजाति का जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल सचिन चौरसिया को निलंबित कर दिया गया है। मामला करुणापुरा निवासी रामप्रवेश गोंड की शिकायत से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सोनकी भाट के लेखपाल के खिलाफ गोंड जाति प्रमाणपत्र के लिए रिपोर्ट लगाने के एवज में पैसे मांगने की शिकायत की गई थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी से शिकायत के बाद एसडीएम ने तहसीलदार को मामले की जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार कृपाशंकर ने जांच कर अपनी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल सचिन चौरसिया को निलंबित कर दिया गया।

तहसीलदार बैरिया ने बताया कि शिकायत की जांच में लेखपाल को दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं, निलंबित लेखपाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि शिकायतकर्ता की ओर से पहले ही गोंड जाति प्रमाणपत्र से संबंधित रिपोर्ट लगा दी गई थी और उन्होंने किसी प्रकार के पैसे की मांग नहीं की।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x