Follow us on

गोरखपुर के पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी विनय कुमार पर 40 लाख की धन वर्षा से खिलाड़ियों में खुशी की लहरः अरुण कुमार श्रीवास्तव,

Share this post:

संजना वर्मा की रिपोर्ट

गोरखपुर, 25 मार्च, जिला पैरालंपिक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों पर भारी धन वर्षा की गई है एवं लक्ष्मण पुरस्कार एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है जिसमें गोरखपुर के पैरालंपिक खिलाड़ी विनय कुमार को सबसे अधिक 40 लाख का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। ज्ञातव्य है कि विनय कुमार पेरिस वर्ल्ड कप एवं मिश्र वर्ल्ड कप में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए बैंकाक थाईलैंड में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया था और विश्व में भारत की पताका को ऊंचा किया। उनके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 40 लख रुपए की पुरस्कार की घोषणा को सुनते ही खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, दिनेश सिंह बैडमिंटन खिलाड़ी संजय श्रीवास्तव ,राजीतव श्रीवास्तव, मदन श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव(नेता जी ) ,ऑल इंडिया संविदा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, नगीना लाल प्रजापति, मानवेंद्र प्रजापति,संजना वर्मा, प्रदीप वर्मा,आरती प्रजापति आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्रनाथ सिंह के दिशानिर्देश पर वाराणसी के मंडल संरक्षक श्री तारकेश्वर सिंह ने तहसील अध्यक्षों को जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x